ब्रेकिंग
विद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामा

Road Accident in bihar : ट्रक और पिकअप में टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे 12 यात्री घायल; एक व्यक्ति की मौत

Road Accident in bihar : मोहनिया थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास की यह घटना है। बताया जाता है कि सभी लोग महाकुंभ से अपने घर गया के शेरघाटी जा रहे थे।

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हुई है और इस घटना में महाकुंभ से लौट रहे 12 यात्री घायल हो गए। इस घटना में एक की मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, मोहनिया में सोमवार (17 फरवरी) की सुबह ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास की यह घटना है। यहां महाकुंभ से लौट रहे पिकअप पर सवार लोगों में 13 लोग घायल हो गए जिसमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। 


वहीं, हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए आसपास के लोगों ने अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सभी लोग महाकुंभ से अपने घर गया के शेरघाटी जा रहे थे। मृतक की पहचान गया जिले के शेरघाटी निवासी काशी सिंह के रूप में हुई है। 


इस घटना को लेकर शेरघाटी के रहने वाले संजीत कुमार ने बताया कि एक पिकअप पर 27 से 28 लोग थे। कुंभ से नहाकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया चेक पोस्ट पार करने के बाद गाड़ी की टक्कर हो गई। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया 13 लोग अस्पताल आए थे। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है।


इधर, मोहनिया थाना पुलिस ने बताया कि कुंभ से चार चक्का वाहन से सभी लोग गया की तरफ जा रहे थे। चेक पोस्ट पार करने के बाद दूसरे वाहन से इनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग घायल हैं। उनको उपचार करने के लिए अस्पताल में लाया गया है।