ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

मधुबनी एसपी ने फिर की बड़ी कारवाई, हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी को किया सस्पेंड

हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी द्वारा एक वांछित व्यक्ति से अनुचित बातचीत करने की सूचना पर मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित किया।

bihar
पुलिस कप्तान ने की कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के पुलिस कप्तान ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। हरलाखी के थानेदार जीतेंद्र सहनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि चार दिन में 2 थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिस को सस्पेंड किया जा चुका है। इन पुलिस पदाधिकारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने, भ्रष्टाचार एवं अपराध से संबंध रखने वालों से संपर्क रखने का आरोप है। वही जीतेंद्र सहनी पर एक व्यक्ति के साथ अनुचित बातचीत करने के चलते मधुबनी एसपी ने यह एक्शन लिया।


हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी द्वारा एक वांछित व्यक्ति से अनुचित बातचीत करने की सूचना पर मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित किया। सोशल मीडिया के माध्यम से जारी मधुबनी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 30 मई 2025 को हरलाखी थाना कांड 106/25 दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया था। 


थानाध्यक्ष का कांड के अभियुक्त के साथ अनुचित बातचीत करने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके आलोक में हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी का निलंबन हुआ। आपको बता दें कि बीते चार दिन शनिवार (3 मई) से मंगलवार (6 मई) के बीच 2 थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं। बीते दिनों बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे और भ्रष्टाचार एवं अपराध से संबंध रखने वाले कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था। पिछले चार दिनों में हुए 3 निलंबन को उनके आदेश के आलोक में हुई कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है।

टैग्स