ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरार

मधुबनी पुलिस के हत्थे चढ़ा 2 हथियार तस्कर, 9 mm पिस्टल और कारतूस बरामद

मधुबनी में पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश रच रहे कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 एमएम पिस्टल, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

बिहार
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार तस्करी और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश में शामिल कुख्यात दुर्दांत अपराधी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 एमएम पिस्टल, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


इस संबंध में मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार और एसडीपीओ-2 मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में DIU, STF और राजनगर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी निवासी पेशेवर अपराधी अजय महतो और संदीप कुमार मंडल को धर दबोचा।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी किसी बड़ी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय महतो के खिलाफ राजनगर थाना में कांड संख्या 357/24, 307/24, 122/24, 202/19 और 176/24 दर्ज हैं। वहीं संदीप कुमार मंडल के खिलाफ राजनगर थाना सहित अन्य थानों में कांड संख्या 29/22 और 292/24 सहित विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


एसएसपी ने यह भी खुलासा किया कि मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में बीते महीने मोहम्मद रियाज की गोली मारकर हत्या के मामले में भी इसी गैंग ने हत्यारों को हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

MADHUBANI | KUMAR GAURAV