ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: तेज रफ्तार वैन ने चाय पी रहे चार लोगों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत

Bihar News: बिहार के मधुबनी में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने वैन चालक को अरेस्ट कर लिया है.

Bihar News
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी में सोमवार की देर शाम चाय पी रहे चार लोगों को तेज रफ्तार मारुति वैन ने रौंद डाला। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहीया गांव की है।


गंभीर हालत में दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है वहीं मृतक के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों की पहचान कोरहिया गांव के 77 वर्षीय मोहम्मद तसलीम और 55 वर्षीय मोहम्मद सफीक के रूप में की गई।


वहीं घायल की पहचान मोहम्मद हुसैनी और मोहम्मद जफिर के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन चालक को अरेस्ट कर लिया है और वैन को जब्त कर थाने ले गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव