ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

ट्रक की ठोकर से चार दोस्तों की मौत, घर में मचा कोहराम

MADHUBANI : इस वक़्त की बड़ी खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. मामला अरेर थाना क्षेत्र के पौना गांव का है. दरअसल, तेज रफ़्तार

ट्रक की ठोकर से चार दोस्तों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : इस वक़्त की बड़ी खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. मामला अरेर थाना क्षेत्र के पौना गांव का है. दरअसल, तेज रफ़्तार ट्रक से टक्कर लगने के बाद चार दोस्तों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. 


बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बुलेट और मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. तभी पीछे से अज्ञात ट्रक की ठोकर लगने से चारों जमीन पर गिर गए. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि चारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 


इधर घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है. परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं स्थानीय लोगों में घटना के बाद काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.