ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Breaking News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक की मौत, सीमेंट लदी गाड़ी से बाइक की हुई टक्कर

Bihar Breaking News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत हो गई है.

Bihar News
रफ्तार ने ली जान
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Breaking News: बिहार के मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार सीमेंट लदी गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना खजौली थाना क्षेत्र के ठहर गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के मंगती गांव निवासी गणेशी मंडल के 22 वर्षीय बेटे सचिन कुमार मंडल और दो दामाद, पंडौल के अंदह गांव निवासी 27 वर्षीय राजेश मंडल और दरभंगा के 28 वर्षीय भरत मंडल के रूप में हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि दोनों दामाद अपने बीमार ससुर दो देखने के लिए ससुराल आ रहे थे, तभी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।