ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

रौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

मधुबनी में जेल में मृत 19 वर्षीय रौशन यादव के परिजनों से तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। उन्होंने रौशन की बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने और न्याय की लड़ाई में परिवार का साथ देने का ऐलान किया।

बिहार न्यूज
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में 19 वर्षीय रौशन कुमार यादव की मौत के बाद गुरुवार देर शाम बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके परिजनों से मिलने अरेर थाना क्षेत्र के परकौली गांव पहुंचे। तेजस्वी यादव के पहुंचने में शाम से रात हो गई, लेकिन उनके इंतजार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक जुटे रहे।


परकौली पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने रौशन यादव की मां और बहन से मुलाकात की और परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में राजद उनके साथ खड़ा रहेगा।


रौशन की बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी का ऐलान

तेजस्वी यादव ने मौके पर रौशन यादव की बहन को मधुबनी मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रौशन के परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राजद परिवार के साथ हर कदम पर खड़ा रहेगा।


रौशन की मौत को लेकर तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक को कथित तौर पर तड़पा-तड़पाकर मारा गया। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसका हिसाब होगा। उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखने की बात कही।


मानवाधिकार आयोग से मिलेगा राजद प्रतिनिधिमंडल

तेजस्वी यादव ने बताया कि रौशन की मौत के मामले में राजद अपने वकीलों से भी बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मानवाधिकार आयोग से मुलाकात करेगा। साथ ही पूरे मामले की जानकारी बिहार के डीजीपी को भी दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि रौशन के परिवार को न्याय दिलाने के लिए राजद हर स्तर पर आवाज उठाएगा और जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी उनके साथ मिलकर संघर्ष करती रहेगी।


जेल में हुई थी रौशन की मौत

गौरतलब है कि 19 वर्षीय रौशन यादव की रामपट्टी मंडल कारा में मौत हुई थी। जेल प्रशासन की ओर से मौत को आत्महत्या बताया गया है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


इस मामले को लेकर इससे पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी रौशन के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं। अब तेजस्वी यादव के परकौली पहुंचने और नौकरी समेत अन्य घोषणाएं करने के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्टरौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानरौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानरौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

रौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान