ब्रेकिंग
विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...✦Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...✦फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद भी नहीं बचेगा बिल्डर... धोखाधड़ी की तो 9% ब्याज के साथ लौटाने होंगे पूरे पैसे✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...✦Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...✦फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद भी नहीं बचेगा बिल्डर... धोखाधड़ी की तो 9% ब्याज के साथ लौटाने होंगे पूरे पैसे

बिहार में दर्दनाक हादसा: दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र में पदमा एनएच के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान खुटौना निवासी श्रीदेव कामत के 18 वर्षीय पुत्रसुजीत कुमारतथा रामख्त निवासी 18 वर्षीयकरन कुमारके रूप में हुई है।


वहीं, हादसे में अत्यधिक गम्भीर से घायलसचिन कुमारको अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिसके कारण दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता