ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Road Accident: मधुबनी में हुई इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब एक बेलगाम पिकअप से उनकी जबरदस्त टक्कर हुई। घटनास्थल पर ही हुई मृत्यु।

Road Accident
मृतकों के परिजन
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Road Accident: बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में तकरीबन 8 बजे के आसपास तेज आंधी तूफान के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक धर्मेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मण कुमार यादव (दोनों सहोदर भाई) और  विवेक कुमार यादव की मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक ये तीनों युवक बाइक पर सवार होकर के लौकहा बाजार, मझौरा से अपने घर बलानपट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप की टक्कर से घटनास्थल पर ही तीनों युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।


सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची लौकहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार हो चुका।


कुमार गौरव की रिपोर्ट