ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में फिर हुआ पकड़ुआ विवाह, बहन के ससुराल में जबरदस्ती कराई शादी

MADHUBANI: बिहार में एक बार फिर से पकडुआ विवाह का मामला समाने आया है. मामला मधुबनी जिला के भैरवस्थाना थाना इलाके की है. जहां अपनी बहन के ससुराल गए युवक की जबरन नाबालिग लड़की से शाद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में एक बार फिर से पकडुआ विवाह का मामला समाने आया है. मामला मधुबनी जिला के भैरवस्थाना थाना इलाके की है. जहां अपनी बहन के ससुराल गए युवक की जबरन नाबालिग लड़की से शादी करा दी गई. शादी के बाद से ही मनीष लापता है. 

लापता युवक के पिता ने 9 मार्च को ही अपने बेटे के लापता होने के संबंध में भैरवास्थान थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था, पर उसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है. जिसके बाद लापता मनीष के पिता ने मुख्यालय पहुंच कर एसपी को लिखित आवेदन दिया है. 

अपने आवेदन में लड़के के पिता ने बताया है कि वे लोग साहरघाट थाना इलाके के केरबा गांव के रहने वाले हैं. 3 मार्च को मनीष की चाची की मौत हो गई. जिसके बाद मनीष अपनी बहन को लाने 4 मार्च को उसके ससुराल भैरवस्थान थाना के खैरा पहुंचा. जहां गांव के ही गंगा प्रसाद महतो और उसकी पत्नी राजो देवी ने धोखे से बुलाकर बंधक बना लिया और फिर अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा दी. इसी बीच शादी का फोटो भी वायरल होने लगा. जिसके बाद लड़के के पिता ने थाने में आवेदन दिया था पर थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की.  

आवेदन में लड़के के पिता ने बताया है कि मनीष की जन्मतिथि 17 फरवरी 2001 है और लड़की की उम्र 16 वर्ष है. दोनों की उम्र शादी के लायक नहीं है. आवेदन मिलते ही एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने जांच का आदेश दे दिया है. जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं इस बाबत भैरवस्थान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले लव अफेयर की सूचना मिली थी, लेकिन नाबालिग होने की जानकारी नहीं थी. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.