ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

मधुबनी पहुंचा सुल्तानगंज के EO कृष्ण भूषण का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मधुबनी में शहीद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण का पार्थिव शरीर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। सरकार की ओर से उनकी पत्नी को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

बिहार न्यूज
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI:मधुबनी के गदियानी मोहल्ले में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब भागलपुर के सुल्तानगंज में अपराधियों की गोली का शिकार हुए कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। परिजनों के चीख-पुकार से पूरा इलाका शोकाकुल हो उठा, वहीं रिश्तेदारों और परिचितों की आंखें भी नम दिखीं।


मधुबनी स्थित पैतृक गांव में जब उनका पार्थिव शरीर लाया गया, तब चीख पुकार मच गया। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद थे। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके आंखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे।


इस दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, मेयर अरुण राय और नगर निगम आयुक्त ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।


सरकार की ओर से शहीद अधिकारी की पत्नी को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर दी गई, जिसे शहीद की पत्नी को सौंपा गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिस तरह से त्वरित कार्रवाई की गई है, उससे साफ संदेश है कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टैग्स