ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

फाइनेंस कर्मी लूटकांड मामले का महज 10 मिनट में उद्भेदन, 3 अपराधी गिरफ्तार

MADHUBANI: मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के जीवछ चौक के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा लूट की घटना को अंजाम दिया था। जहां रहिका थाना पुलिस

BIHAR POLICE
लूट का उद्भेदन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के जीवछ चौक के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा लूट की घटना को अंजाम दिया था। जहां रहिका थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को दबोच लिया। मंगलवार को सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने इस बात की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम रहिका थाना अंतर्गत फाइनेंस कर्मी के साथ लूटपाट किया गया। जिसकी सूचना थाना को मिली। सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में शमशान घाट की झाड़ी में छुपे एक अपराधी को पकड़ा गया। जहां पूछताछ की गई। उसके द्वारा लूट की घटना को स्वीकार किया गया। 


पकड़े गये अपराधियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के किशोरी लाल चौक निवासी विनोद गुप्ता के पुत्र राज गुप्ता,नुनिया टोल निवासी दिनेश सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार, रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता निवासी राजेश्वर महतो का पुत्र सुजीत महतो, है। यह तीनों मिलकर पहले राजनगर में फाइनेंस कर्मी के साथ उसी रात  बेनीपट्टी निवासी रंजन कुमार के साथ लूटपाट किया। 


पकड़े गए बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,एक बाइक,दो मोबाइल, एक टैब बरामद हुई हैं। एसडीपीओ ने बताया कि इन तीनों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाने में मामला दर्ज है। तीनों का आपराधिक इतिहास है।टीम में रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, पुअनि रुचि कुमारी,पुअनि दुर्गा प्रसाद,पुअनि मो मोइन,चौकीदार ललित पासवान,किशोर पासवान, चालक प्रदीप कुमार शामिल थे।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स