ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत; एक गंभीर

Bihar News: मधुबनी के झलौन गांव में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झलौन गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार यामाहा R15 बाइक असंतुलित होकर दीवार से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतकों की पहचान धनिक लाल ठाकुर के पुत्र 32 वर्षीय चंदेश्वर ठाकुर और राहुल कुमार के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार का इलाज डीएमसीएच में जारी है। परिजनों के अनुसार, बीती रात चंदेश्वर ठाकुर अपने दोस्तों राहुल कुमार और सुनील कुमार के साथ बाइक पर घूमने निकले थे। 


झलौन गांव के एक तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंदेश्वर ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल और सुनील को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मधुबनी सदर अस्पताल और फिर डीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया।


लदनिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि EMI पर बाइक लेकर बच्चे तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

रिपोर्ट- कुमार गौरव

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता