ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

मधुबनी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

मधुबनी में मध्य प्रदेश एटीएस, बिहार एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों को उसके कुछ संदिग्ध ऑनलाइन संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी मिली थी। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल ले जाने की तैय

बिहार न्यूज
ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया भोपाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय इजहारुल हक के रूप में हुई है। वह पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही नवटोल गांव का निवासी बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, इजहारुल हक को बीती रात मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भौआरा उर्दू मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पैतृक आवास पर भी छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, इजहारुल हक स्थानीय मदरसा इस्लामिया में बच्चों को पढ़ाने का काम करता था और घटना की रात भी वह वहीं ठहरा हुआ था।


यह कार्रवाई मध्य प्रदेश एटीएस, बिहार एटीएस, डीआईयू पटना तथा मधुबनी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से नगर थाना को सौंपे गए गिरफ्तारी मेमो में उल्लेख किया गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।


सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि इजहारुल हक भोपाल के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उस ग्रुप में कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के जुड़े होने और संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिलने के बाद मध्य प्रदेश एटीएस और बिहार एटीएस ने संयुक्त जांच शुरू की थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए इजहारुल हक को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल ले जाया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।