ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

मधुबनी में 419 KG गांजा बरामद, डायल 112 का चालक समेत 4 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंड

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 419 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में डायल 112 के चालक, मुख्य तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिसकर्मियों की संलिप्तता आई सामने
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 419 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी बिनोद सहनी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कौआहा गांव के समीप कटैया रोड पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच के दौरान बासोपट्टी थाना के डायल-112 वाहन चालक की संलिप्तता सामने आई है। आरोप है कि वह गांजा तस्करों को लाइन देने का काम कर रहा था। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान डायल-112 में तैनात एसआई के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अवैध कारोबार में किसी भी स्तर पर संलिप्तता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी स्वयं बासोपट्टी थाना पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का भी संदेह है। मामले की जांच जारी है।