ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

BIHAR CRIME : किशोरी की हत्या कर खेत में फेंका शव, घर से 3 KM की दूरी पर बरामद हुआ लाश; परिजनों में मातम का माहौल

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते आपराधिक मामले ने पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में

BIHAR CRIME : किशोरी की हत्या कर खेत में फेंका शव, घर से 3 KM की दूरी पर बरामद हुआ लाश; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते आपराधिक मामले ने पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आया है। जहां एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, लौकही  थाना क्षेत्र के नयाटोला करहरवा गांव के पास  घर से 3 किलोमीटर दूर एक 12 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। इस घटना की सुचना एक ऑटो ड्राइवर ने ग्रामीणों को दिया है। उसने बताया कि वह हररोज की तरह ऑटो लेकर मजदूरी करने जा रहा था तभी उसकी नजर इस किशोरी पर पड़ी तो उनसे इसकी जानकारी दी। 


वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि सूचना पाकर पुलिस की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जूट गई। इस घटना में मृतका की पहचान देवनारायण पंडित की 12 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी के रूप में की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 


इधर, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आशा की मां अमेलिया देवी अपने गांव की पुरोहू के साथ दीपावली की शाम में खेत में धान की फसल को पानी देने गई थी देर होने के कारण रात में घर नहीं लौटी। शुक्रवार को जब घर पहुंची तो उसकी काफी खोजबीन की जिसके बाद घर से तीन किलोमीटर दूर एक शव मिलने पर परिजनो ने पहचान की । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं लौकही थाना क्षेत्र में लगातार हो रही हत्या व वारदात से लोग डरे सहमे व दहशत में हैं ।