ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में कहां मिले लावारिस हालत में दो बैग? रेल यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप

Bihar News: बिहार के झंझारपुर स्टेशन पर दो लावारिस बैग मिलने से मची अफरा-तफरी, जांच में निकली विदेशी शराब की बड़ी खेप। आरपीएफ ने शराब जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले स्थित झंझारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर दो लावारिस बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका से यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी। बैगों को संदिग्ध मानते हुए कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था।


लावारिस बैग की सूचना पर RPF अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पहले बैगों की तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत छानबीन की गई। पूरी सावधानी के साथ जब बैग खोले गए तो कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं, बल्कि भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें पाई गईं। दोनों बैगों को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया।


आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दोनों बैग से कुल 39.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। एक बैग में 375 एमएल की 38 बोतलें थीं जबकि दूसरे बैग में 750 एमएल की 34 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और अब शराब तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।


RPF अधिकारियों के अनुसार, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बैग स्टेशन पर किसने और क्यों छोड़े। यह भी पता नहीं चल पाया है कि शराब को ट्रेन के जरिए लाया गया या किसी अन्य माध्यम से। चिंता की बात यह है कि स्टेशन पर कहीं भी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे जांच में बाधा आ रही है। फिलहाल, आरपीएफ ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता