ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

फर्स्ट बिहार की खबर का असर : थप्पड़बाज दारोगा हुआ सस्पेंड, वाहन चेकिंग के दौरान दिखाई थी दादागिरी

MADHUBANI : बिहार पुलिस और इसके दबंगई के किस्से अक्सर काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। ऐसा नहीं है पूरा विभाग ही ऐसा कुछ करता हो जिससे उसपर उंगली उठने लगे, बल्कि महज एक या दो लोगो

फर्स्ट बिहार की खबर का असर : थप्पड़बाज दारोगा हुआ सस्पेंड, वाहन चेकिंग के दौरान दिखाई थी दादागिरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार पुलिस और इसके दबंगई के किस्से अक्सर काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। ऐसा नहीं है पूरा विभाग ही ऐसा कुछ करता हो जिससे उसपर उंगली उठने लगे, बल्कि महज एक या दो लोगों की वजह से बिहार की पुलिस प्रसाशन बड़ी ही जल्दी लोगों की नज़रों में आ जाती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आया है। जहां एसआई द्वारा वाहन जांच के दौरान  थप्पड़ बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी पर एक्शन हुआ है और उसे निलंबित कर दिया गया है। 


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक एसआई वाहन जांच के दौरान थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। जिस वीडियो में सुना भी जा सकता है। इस वायरल वीडियो में उक्त पुलिस कर्मी बाइक का चाबी मांग रहा था। बाइक चालक द्वारा चाबी नहीं देने पर पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। यह वायरल वीडियो मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन का है। पुलिसकर्मी की पहचान हरलाखी थाना में कार्यरत एसआई ध्यानी पासवान के रूप में हुई है। पुलिस की ऐसी छवि अच्छे पुलिस कर्मियों को भी बदनाम करती है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति भय जागृत होता है।

फर्स्ट बिहार की खबर का असर : थप्पड़बाज दारोगा हुआ सस्पेंड, वाहन चेकिंग के दौरान दिखाई थी दादागिरी

यह  वायरल वीडियो मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौन का है। जहां पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर पुलिस बल वाहन जांच कर रहे थे। पुलिसकर्मी की पहचान एसआई ध्यानी पासवान के रूप में हुई है। एसआई ध्यानी पासवान हरलाखी थाने में कार्यरत है। लोग सवाल कर रहे हैं कि पुलिस समझाकर भी बाइक की चाबी ले सकती थी। क्या थप्पड़ मारना जरूरी था। 


आपको बता दें कि, किसी को थप्पड़ मारना कानून की दृष्टि से अपराध है। हालांकि वीडियो में यह सुना भी जा सकता है कि गलती हुआ हो या नहीं बाइक का चाबी दे दो। हालांकि अब सवाल यह उठता है कि पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारने का अधिकार किसने दिया? पुलिस की ऐसी छवि अच्छे पुलिसकर्मियों को भी बदनाम करने का काम करता है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति एक अलग छवि बनती है।