ब्रेकिंग
नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार

बच्चों के मिड डे मील के बाद अब गुरूजी के नाश्ते में निकला गिरगिट, मधुबनी के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का मामला

मधुबनी के घोघरडीहा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में नाश्ते की सब्जी में मरा हुआ गिरगिट मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद प्रशिक्षणरत शिक्षकों ने संस्थान प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
शिक्षकों में खासा आक्रोश
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के घोघरडीहा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशिक्षणरत शिक्षकों को परोसे गए नाश्ते की सब्जी में मरा हुआ गिरगिट मिला। घटना सामने आते ही संस्थान में दहशत और नाराजगी का माहौल बन गया।


बताया जा रहा है कि 20 मई 2026 को दिन के नाश्ते के दौरान सब्जी परोसी गई थी। इसी दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों की नजर सब्जी में पड़े मरे हुए गिरगिट पर पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद शिक्षकों ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।


प्रशिक्षणरत शिक्षकों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत संस्थान प्रशासन से की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे करीब चार दर्जन प्रशिक्षु शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि यह घटना संस्थान की लापरवाही को उजागर करती है और प्रशिक्षुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। घटना के बाद से संस्थान की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स