ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, मुख्यमंत्री ने मधुबनी को दी करोड़ों की सौगात

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है. इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी की है.

Bihar News
सीएम की प्रगति यात्रा
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री हर दिन एक जिले का दौरा कर वहां की विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान जहां भी सीएम जा रहे हैं उस जिले को कोई न कोई सौगात जरूर दे रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम नीतीश रविवार को मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी।


सीएम नीतीश कुमार सुबह के करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्गीपट्टी पहुंचे। उसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल जल योजना, पक्की नली गली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण योजना एवं मनरेगा योजना के तहत नव निर्मित पार्क योजना का निरीक्षण और उद्घाटन किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार 11 बजकर 25 मिनट पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी से दुर्गीपट्टी पंचायत भवन के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और डब्ल्यूपीयू का निरीक्षण। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर से सुक्की के लिए निकले। 


खजौली प्रखंड के सुक्की में हेलीकॉप्टर से वे 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी कमला जीवछ नदी इंटर लिंकिंग हेतु प्रस्तावित योजना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात सीएम नीतीश कुमार सुबह के 12 बजकर 25 मिनिट पर हेलीकॉप्टर से वे झंझारपुर प्रखंड के संग्राम स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान किए। संग्राम स्थित हेलीपैड संख्या 1 पर सीएम 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने सुगरवे स्थित रिवर फ्रंट सहित जिले के कई योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने एनएच 57 पर बिदेसर स्थान स्थित पश्चिमी कोशी नहर के अंतिम छोड़ का 1.25 बजे पर निरीक्षण करके निकले। जिसके बाद सीएम अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट पहुंचे और खाना खाने के बाद जिले के आला अधिकारियों और नेताओं के साथ दोपहर के 2:30 बजे समीक्षा बैठक की। 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम केंद्र में थे तो हमने ही जीविका बनाया। उसके बाद केंद्र के लोगों ने इसे देखकर आर जीविका बनाया। जीविका बनने से जीविका दीदी का रहना सहन और सम्मान बाद गया हुआ। हम जहां कहीं भी जाते हैं वहां जीविका के स्टॉल पर जरूर जाते हैं। जिससे कि उनको क्या नया दे सके ये जान पाएं। 


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री 11 जनवरी से मिथिला के यात्रा पर हैं। आज रविवार को वे मधुबनी में हैं यहां ये मिथिला की संस्कृति, खान पान, इन्वेस्टमेंट, पश्चिमी और पूर्वी कोशी नहर को देखेंगे। साथ ही उनके आने से यहां का बहुत सा स्थानीय काम स्पीडअप हो जाएगा और यहां के नए स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री जी ऑन स्पॉट उसपर निर्णय लेते हैं। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव