ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार : टैक्स चोरी के मामले में डॉक्टर के ठिकानों पर IT की छापेमारी, एकसाथ कई ठिकानों पर पर चल रहा रेड

MADHUBANI : आय से अधिक संपत्ति को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। सरकार के तरफ से इसको लेकर आयकर विभाग को आदेश दिया गया है कि, किसी भी तरह की सुचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए, जिसक

बिहार : टैक्स चोरी के मामले में डॉक्टर के ठिकानों पर IT की छापेमारी, एकसाथ कई  ठिकानों पर पर चल रहा रेड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : आय से अधिक संपत्ति को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। सरकार के तरफ से इसको लेकर आयकर विभाग को आदेश दिया गया है कि, किसी भी तरह की सुचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए, जिसके बाद अब दरभंगा के मशहूर डॉक्टर दंपती डा मृदुल शुक्ला और पत्नी डा गुंजन शुक्ला के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग छापेमारी कर रही है। इनकम टैक्स की टीम द्वारा दंपती के हॉस्पिटल रिसोर्ट के अलावा झंझारपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा के दिग्घी स्थित आइबी स्मृति आरोग्य सदन हॉस्पिटल, दालान रिसोर्ट के अलावा आयकर विभाग की एक टीम झंझारपुर स्थित दंपती के पैतृक आवास पर भी कार्रवाई के लिए पहुंची है। दरभंगा में 12 गाड़ियां और उनके पैतृक आवास पर तीन गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम  सुबह नौ बजे एक साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि, दरभंगा में छापेमारी कर रही टीम में दो दर्जन से अधिक अधिकारी हैं। इस दौरान किसी को भी बाहर-अंदर जाने की इजाजत नहीं है।


मालूम हो कि, दरभंगा के मशहूर डॉक्टर मृदुल शुक्ला दरभंगा के प्रसिद्ध शिशु विशेषज्ञ हैं। वहीं, उनकी पत्नी डा गुंजन शुक्ला प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ है। डॉक्टर दंपती का दरभंगा के दिग्घी में आइबी शुक्ला सेवा सदन नामक हॉस्पिटल है। दरभंगा के सोनकी पथ में दालान नामक रिसोर्ट भी है। 



वहीं, इसके आलावा मधुबनी जिला स्थित झंझारपुर आरएस के बेहट दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित डा मृदुल शुक्ला के पिता के संयुक्त मकान में छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स की टीम द्वारा सुबह 9 बजे छापेमारी के लिए पहुंची है। इधर, इस छपेमारी से इलाके में सनसनी फैल गई। झंझारपुर में आयकर विभाग की टीम तीन वाहनों से पहुंची है।आयकर विभाग अपने साथ बीएमपी जवानों की टीम को भी साथ लेकर आई है।