ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही: ड्राइविंग सीख रहे पुलिसकर्मी ने कई लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा तफरी

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार की देर रात ड्राइविंग सीख रहे पुलिस जवान ने एकसाथ कई लोगों को रौंद डाला, जिससे मौके पर भारी अफरा तफ

बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही: ड्राइविंग सीख रहे पुलिसकर्मी ने कई लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार की देर रात ड्राइविंग सीख रहे पुलिस जवान ने एकसाथ कई लोगों को रौंद डाला, जिससे मौके पर भारी अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है।


दरअसल, जयनगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में देर रात पुलिस का एक जवान पुलिस वैन पर सवार होकर गाड़ी चलाना सीख रहा था। इस दौरान उसने पुलिस वैन से अपना संतुलन खो दिया और भीड़फाड़ वाले इलाके में कई लोगों को रौंद डाला। पुलिस वैन से कुचलकर एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। 


इस घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने किसी तरह से गाड़ी को रोका और हादसे में घायल हुए महिला समेत कई लोगों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। इस घटना के को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस की इस बड़ी लापरवाही को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।