ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने शख्स को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा

MADHUBANI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों में मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है

Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने शख्स को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों में मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक साइकिल सवार को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


दरअसल, घटना राजनगर थाना क्षेत्र के परिहरपुर एसएसबी कैंप के पास घटी है। बताया जा रहा है कि खजौली प्रखंड के दोस्तपुर निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद सलीम साइकिल पर घूम-घूम कर कपड़ा बेचने का काम करता था। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे राजनगर की ओर से कपड़ा बेचकर अपने घर लौट रहा था, तभी मधुबनी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे रौंद दिया।


स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर डीएमसीएच गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने राजनगर-मधुबनी मुख्य पथ को परिहारपुर में जाम कर दिया औक सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया।


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था की घटना एक बजे दिन में घटी और सूचना थाने को दी गई लेकिन घटना के 4 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पांच बजे के करीब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखा गया।

रिपोर्ट- कुमार गौरव