ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: मधुबनी में 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Bihar News: मधुबनी के राम चौक के पास हाई टेंशन तार गिरने से 22 वर्षीय चिंकी की जलकर मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कोतवाली चौक और राम चौक पर प्रदर्शन किया है..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में राम चौक के समीप काली मंदिर रोड पर सोमवार रात को हाई टेंशन तार के शरीर पर गिरने से 22 वर्षीय चिंकी की जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतका दरभंगा के चुनाभट्ठी निवासी स्वर्गीय किशोर बाड़ी की पुत्री थी। 


जानकारी के अनुसार, चिंकी अपने नाना स्वर्गीय रामाशीष बारी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने बारी टोला आई थी। वह मेला देखने के बाद अपने नाना के घर से मौसी के घर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ कोतवाली चौक और राम चौक पर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की है। जिससे काफी समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत शुरू की। इसके बाद लोगों को समझ बुझा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तारों की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।