ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू भी बढ़ा रहा दायरा, अब मधुबनी में मरे पड़े मिले कौवे

MADHUBANI : देश में कोरोना संकट के बीच बिहार में बर्ड फ्लू भी धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रहा है। पटना के बाद राज्य के दूसरे जिलों में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। मधुबनी ज

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MADHUBANI : देश में कोरोना संकट के बीच बिहार में बर्ड फ्लू भी धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रहा है। पटना के बाद राज्य के दूसरे जिलों में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। मधुबनी जिले के अंदर बड़ी तादाद में कौवे मरे पड़े मिले हैं इसके बाद से वहां हड़कंप मचा हुआ है।


मधुबनी के राजनगर प्रखंड में बड़ी तादाद में कौओं की मौत के बाद लोगों को बर्ड फ्लू का डर सता रहा है। राजनगर प्रखंड के पटवारा उत्तरी पंचायत में बड़ी तादाद में कौवे मने पड़े मिले हैं ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। बीडीओ की पहल पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी के साथ पहुंची टीम ने वहां मरे पड़े कौओं का सैंपल लिया है। 


इसके पहले राजधानी पटना में भी कई इलाकों में कौवे मरे पड़े पड़े मिले थे जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बाद में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी और पटना के कई पोल्ट्री फॉर्म में कलिंग ही करना पड़ा था। पटना के कंकड़बाग स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म और नालंदा के पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू का इन्फेक्शन फैला था जिसके बाद वहां मुर्गियों को मार डाला गया।

टैग्स