ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में दिल्ली हाट की तर्ज पर मिथिला हाट, सीएम नीतीश आज समाधान यात्रा के दौरान देंगे सौगात

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच नीतीश कुमार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां समूहों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। इस

बिहार में दिल्ली हाट की तर्ज पर मिथिला हाट, सीएम नीतीश आज समाधान यात्रा के दौरान देंगे सौगात
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच नीतीश कुमार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां समूहों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। इसी दौरान आज मुख्यमंत्री दिल्ली हाट की तर्ज पर बिहार को मिथिला हाट की सौगात देने जा रहे हैं। 


राज्य सरकार के जल संसाधन एवं सूचना जनसम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा के मुताबिक मिथिला को आज यानी बुधवार के दिन एक शानदार सौगात मिलने वाली है। मिथिला की कला-संस्कृति से देश-विदेश के लोगों को रूबरू कराने और बिक्री के लिए आधुनिक बाजार उपलब्ध कराने के मकसद से बिहार सरकार ने 'दिल्ली हाट' की तर्ज पर मधुबनी जिले में मिथिला हाट की शुरुआत करने का फैसला किया है। 


मधुबनी जिले झंझारपुर प्रखंड स्थित अररिया संग्राम में एनएच 57 के किनारे नवनिर्मित 'मिथिला हाट' का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश समाधान यात्रा के दौरान लोकार्पण कर ये तोहफा देने जा रहे हैं। इससे पहले मंत्री संजय झा ने अधिकारियों के साथ 'मिथिला हाट' के स्थल निरीक्षण भी किया है।