ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: सांप काटने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के पिहावरा गांव में सांप काटने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिहावरा गांव के लक्ष्मी टोल में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत सांप के काटने से हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान देवेंद्र साह की 12 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी और 10 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ एक ही कमरे में सो रही थीं, तभी रात में सांप ने दोनों को डंस लिया। रात करीब 11 बजे नेहा की हालत बिगड़ने पर जब मां ने खून बहते देखा, तो आसपास के लोगों को बुलाया गया। आनन-फानन में परिजन दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नेहा की मौत रात 11 बजे, वहीं रौशनी की मौत इलाज के दौरान करीब डेढ़ बजे रात में हो गई।


परिवार में चार भाई-बहन थे। बड़ी बहन और भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे वे इस हादसे से बच गए। घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष एवं एसआई पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।