ब्रेकिंग
बिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहें

बंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहराम

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी में बंदरों के झुंड को देखकर बच्चों के बीच अफरातफरी मच गई। इसी दौरान नदी में कूदे 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सरिसब गांव में हुई इस दर्दनाक घटना में क्या हुआ और बच्चे नदी में क्यों कूदे, पूरी खबर में...

बंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहराम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी में मंगलवार सुबह बछराजा नदी में नहाने गए बच्चों के बीच बंदरों का झुंड पहुंच गया. बंदरों को देखकर बच्चे डरकर भागने लगे. इसी दौरान 11 वर्षीय गौतम कुमार ने बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया. काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.


मामला बेनीपट्टी प्रखंड के सरिसब गांव का है. मृतक की पहचान नगर पंचायत बेनीपट्टी के वार्ड-21 सरिसब गांव निवासी मंटू कामत के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. गौतम चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था.


नहाते समय पहुंचा बंदरों का झुंड

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गांव के कुछ बच्चे बछराजा नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान नदी किनारे बंदरों का झुंड पहुंच गया. बंदरों को देखकर बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे.


अफरातफरी के बीच गौतम ने बंदरों से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी. नदी में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.


शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

गौतम के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद गौतम को पानी से बाहर निकाला गया.


इसके बाद परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गौतम को मृत घोषित कर दिया. गौतम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. मां का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है.