ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

मधुबनी में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, पॉजिटिव मरीज इन जगहों के हैं रहने वाले

PATNA: मधुबनी के कई एरिया कोरोना के चपेट में आ गये हैं. आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो कोरोना मरीजों की लिस्ट जारी हुई है उसमें एक साथ 13 नए मरीज मिले हैं. सभी मधुबनी जि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मधुबनी के कई एरिया कोरोना के चपेट में आ गये हैं. आज  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो कोरोना मरीजों की लिस्ट जारी हुई है उसमें एक साथ 13 नए मरीज मिले हैं. सभी मधुबनी जिले के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं.  मधुबनी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 18 हो गई है. 

मधुबनी में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, पॉजिटिव मरीज इन जगहों के हैं रहने वाले


इन जगहों पर मिले मरीज

झंझारपुर में 4 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. सभी पुरूष मरीज हैं जिनकी उम्र 16, 19,20 और 52 साल है. जयनगर में तीन मरीज मिले है. वे 16, 23 और 25 साल के पुरूष है. राजनगर में चार मरीज मिले है. इसके अलावे मधुबनी में एक मरीज मिला है. कुल मिलाकर मधुबनी में आज 13 नए मरीज मिले हैं. 

मधुबनी के नए अपडेट आने से पहले का आंकड़ा

मधुबनी में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, पॉजिटिव मरीज इन जगहों के हैं रहने वाले

सबसे पहले मिली थी महिला जवान

सबसे पहले मधुबनी में पुलिस लाइन में एक महिला जवान कोरोना पॉजिटिव निकली थी. इस महिला जवान के बारे में बताया गया था कि वह गया से मधुबनी गई थी. मधुबनी में जब जांच हुई तो वह पॉजिटिव निकली. जिसके बाद पुलिस लाइन में दूसरे जगहों से आने वाले 60 जवानों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था. जिसके बाद मरीजों की संख्या यहां पर लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में कोरोना मरीजों का यह आंकड़ा अब तक 466 हो गया है. 

टैग्स