ब्रेकिंग
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

बिहार में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, 3 धंधेबाज फरार

मधुबनी के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। छापेमारी के दौरान तीन तस्कर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHUBANI: महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 साल पहले बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की। इसके तहत शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गयी। लेकिन इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचेने और निर्माण करने वाले ही अपनी करतूत से बाज आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शराब तस्करों का हौसला बुलंद है। 


यही कारण है कि बिहार में अब नकली शराब का निर्माण भी धंधेबाजों द्वारा किया जा रहा है। नकली शराब के पीने से लोगों की मौतें भी हो रही है। शराब तस्करों के हौसले को देखकर ऐसा लगता है कि इनके दिल में पुलिस का डर खत्म हो गया है। क्योंकि आज भी ये लोग नकली शराब बेखौफ होकर बना रहे है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले की है, जहां पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। 


फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद किया गया है। अंधराठाढ़ी थाने की पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नकली विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। यही से नकली शराब पूरे बिहार में भेजी जा रही है। गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी की तब इसकी भनक लगते ही शराब बनने में लगे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। 


पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया और मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया। फरार तीनों धंधेबाजों की पहचान पुलिस ने 01.रौशन कुमार, पे0 तेजनारायण कामत, 02. रोहन कुमार, पे0 देवशंकर, 03. अभिषेख कुमार पे0 अमीर लाल कामत के रूप में की है। ये तीनों धंधेबाज मधुबनी के अंधराठाढी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों तस्कर सलाखों के पीछे होंगे। 


मधुबनी में नकली शराब फैक्ट्री से बरामद वाइन

01. विदेशी शराब Royal Green, Classic BLENDED, WHISHKY 375 ML का कुल 02 बोतल, मात्रा 750 ML,

02. विदेशी शराब Mc Dowell’s NO.1, 375 ML का कुल 54 बोतल, मात्रा 20.250 लीटर,    इस प्रकार कुल विदेशी शराब 21.000 लीटर,

03. खाली शराब का बोतल की संख्या 36, (छोटा एवं मध्यम),

04. शराब बोतल का ढक्कन क्रमश: Imperial Blue, Royal Green, Mc Dowell’s No.1, Royal Stag, का कुल 1497 पीस,

05. शराब बोतल का स्टिकर, क्रमश: Imperial Blue, Royal Green, Mc Dowell’s No.1(LUXURY), Royal Stag, Mc Dowell’s (yellow)- कुल 1427 पीस,

06. विदेशी शराब का कागजी सील, (कुल 4 प्रकार का कागजी सील) 49 पत्ता मे कुल 4860 पीस बरामद


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट