ब्रेकिंग
समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया था क्या? मुंहबोले मामा सुनील सिंह की MLC उम्मीदवारी पर भड़की रोहिणी आचार्यबिहार विधान परिषद चुनाव: RJD उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने दाखिल किया नामांकन, लालू परिवार के करीबी को लगातार दूसरी बार मौकामंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले में एक्शन, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 लोग गिरफ्तारवायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह को राहत बरकरार, इस दिन तक गिरफ्तारी पर रोकभारत में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में बारिश का दौर जारी; बिहार-झारखंड को मिलेगी राहत?समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया था क्या? मुंहबोले मामा सुनील सिंह की MLC उम्मीदवारी पर भड़की रोहिणी आचार्यबिहार विधान परिषद चुनाव: RJD उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने दाखिल किया नामांकन, लालू परिवार के करीबी को लगातार दूसरी बार मौकामंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले में एक्शन, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 लोग गिरफ्तारवायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह को राहत बरकरार, इस दिन तक गिरफ्तारी पर रोकभारत में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में बारिश का दौर जारी; बिहार-झारखंड को मिलेगी राहत?

रेजिडेंशियल स्कूल में 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, पाइप से बंधा मिला शव; बच्चों के दावे से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: मधेपुरा के एक आवासीय स्कूल में 6 साल के बच्चे का शव शौचालय के पास संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद स्कूल संचालक के फरार होने की भी.

रेजिडेंशियल स्कूल में 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, पाइप से बंधा मिला शव; बच्चों के दावे से मचा हड़कंप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित एक रेजिडेंशियल स्कूल में छह वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मासूम का शव स्कूल परिसर में शौचालय के पास एक पाइप से बंधा मिला. 


मृतक की पहचान पोखराम परमानंदपुर वार्ड संख्या-10 निवासी रामानंद यादव के छह वर्षीय पुत्र आनंद प्रेम के रूप में हुई है. आनंद यूकेजी का छात्र था और पिछले करीब छह महीनों से खारी स्थित आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा था. रविवार सुबह उसकी संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में स्कूल पहुंचे.


परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या की गई है. मृतक की दादी ने बताया कि उनके पोते का शव शौचालय के पास पाइप से बंधा हुआ था. उनका कहना है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने शव को घर पहुंचा दिया था. इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर दोबारा स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.


घटना को लेकर स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चों के बयान ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. चौथी कक्षा के छात्र आकाश कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि दो अज्ञात लोग आनंद प्रेम के पास मौजूद थे. बच्चे के अनुसार दोनों का चेहरा ढंका हुआ था और वे स्कूल के पीछे की ओर से परिसर में घुसे थे. कुछ देर बाद वे पीछे के रास्ते से भाग गए. हालांकि पुलिस अभी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


एक अन्य छात्र ने भी दावा किया कि देर रात स्कूल परिसर में दो संदिग्ध लोगों को देखा गया था. बच्चों के इन बयानों के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बच्चों की बात सही है तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.


मृतक की मां गुंजन देवी ने बताया कि सुबह स्कूल संचालक की ओर से उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी गई. जब वह स्कूल पहुंचीं तो मोबाइल में अपने बेटे की तस्वीर देखी, जिसमें वह शौचालय के पास पाइप से बंधा दिखाई दे रहा था. उन्होंने रोते हुए कहा कि उनका बेटा बेहद चंचल और खुशमिजाज था. उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है.


घटना के बाद से स्कूल संचालक सुनील कुमार फरार बताया जा रहा है. उसके गायब होने से भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घटना एक सामान्य हादसा थी तो स्कूल संचालक को सामने आकर पूरी जानकारी देनी चाहिए थी.


सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.