ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नामांकन करने के बाद गंदे नाले में कूद गए चिराग के उम्मीदवार, जानिए क्यों किया ऐसा

MADHEPURA : बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी और जेडीयू के बीच तल्खी तेज होती जा रही है. एक तरफ जहां लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश के ऊपर हमलावर हैं. वहीं,

नामांकन करने के बाद गंदे नाले में कूद गए चिराग के उम्मीदवार, जानिए क्यों किया ऐसा
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA :  बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी और जेडीयू के बीच तल्खी तेज होती जा रही है. एक तरफ जहां लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश के ऊपर हमलावर हैं. वहीं, दूसरी ओर उनके उम्मीदवार भी बिहार सरकार के काम की आलोचना कर रहे हैं. ताजा मामला मधेपुरा जिले का है, जहां लोजपा उम्मीदवार ने गंदे नाले में कूदकर नीतीश सरकार के काम को आईना दिखाया.


मधेपुरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे साकार यादव नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गंदे नाले में कूद गए. इस दौरान नाले में खड़ा होकर ही उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि आज तक दशकों से मधेपुरा में कोई काम नहीं हुआ है. यह चीज लोगों को देखना चाहिए कि मैं नाले में कूदा हूँ. समझना चाहिए कि मैं किस तरीके से काम करूंगा.


नामांकन करने के बाद गंदे नाले में कूद गए चिराग के उम्मीदवार, जानिए क्यों किया ऐसालोजपा उम्मीदवार साकार यादव


एलजेपी उम्मीदवार ने आगे कहा कि यहां जब सीएम आते हैं तो पर्दा लगा दिया जाता है. लोगों का दुकान बंद कर दिया जाता है. मीडिया से छुपाया जाता है. उन्होंने कहा कि सहरसा से लेकर मधेपुरा तक के लिए हाइवे को लेकर एक साल से संघर्ष कर रहा हूं. कोई सुनने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि हक से वह वोट की अपील कर रहा हूं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता