ब्रेकिंग
15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलापूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना कीबिहार में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन हाजिर; छापेमारी के दौरान आरोपी की हुई थी मौतअचानक बीच में ही रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलापूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना कीबिहार में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन हाजिर; छापेमारी के दौरान आरोपी की हुई थी मौतअचानक बीच में ही रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

पति की हत्या की खौफनाक साजिश: पत्नी ने दी सुपारी, करवा दिया मर्डर; पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: मधेपुरा में पति की हत्या के पीछे पत्नी की खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने ही पति की हत्या के लिए सुपारी देकर पूरी योजना को अंजाम दिलवाया और बाद में खुद ही केस दर्ज कर जांच को गुमर...

पति की हत्या की खौफनाक साजिश: पत्नी ने दी सुपारी, करवा दिया मर्डर; पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए उसने पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करती रही। लेकिन पुलिस की गहन जांच में पूरा मामला खुल गया और साजिश की परतें एक-एक कर सामने आ गईं।


मामला बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव का है। यहां रहने वाले किसान कामेश्वर मेहता की 24 मई की रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने घर में सो रहे थे। देर रात कुछ बदमाश घर में दाखिल हुए और उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घर में कोहराम मचा हुआ था और पत्नी गीता देवी रोती-बिलखती नजर आ रही थी।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अगले दिन मृतक की पत्नी गीता देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। शुरुआत में मामला सामान्य हत्या का लग रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे।


पुलिस की जांच में खुला हत्या का राज

मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान गीता देवी की गतिविधियां संदेह के घेरे में आ गईं। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की।


जांच में खुलासा हुआ कि कामेश्वर मेहता की हत्या कोई बाहरी साजिश नहीं थी, बल्कि इसकी मास्टरमाइंड उनकी पत्नी ही थी। पुलिस के अनुसार, गीता देवी ने अपने पति की हत्या के लिए 75 हजार रुपये की सुपारी दी थी।


सुपारी लेकर तैयार हुआ हत्या का प्लान

पुलिस जांच में सामने आया कि गीता देवी ने रामदेव राम नामक व्यक्ति को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी। कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने रामदेव राम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।


रामदेव ने बताया कि गीता देवी के कहने पर उसने प्रशांत कुमार, कौशल कुमार और रोशन कुमार को इस वारदात के लिए तैयार किया था। सभी आरोपी रात के समय घर में घुसे और सो रहे कामेश्वर मेहता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


एक-एक कर गिरफ्तार हुए सभी आरोपी

रामदेव की निशानदेही पर पुलिस ने प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद रोशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ।


पुलिस ने कौशल कुमार को भी दबोच लिया। वहीं, हत्या की साजिश रचने के आरोप में गीता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर पत्नी ने अपने पति की हत्या क्यों करवाई। हत्या के पीछे की असली वजह और दोनों के बीच चल रहे विवादों की भी जांच की जा रही है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।