ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मधेपुरा में जमीन के लिए युवती को मारा चाकू, हालत गंभीर

MADHEPURA: मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर युवती को ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीरैली की है

मधेपुरा में जमीन के लिए युवती को मारा चाकू, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर युवती को ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीरैली की है जहां जमीन के विवाद को लेकर एक युवती को एक पक्ष के लोगों ने चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। 


फिलहाल जख्मी युवती का इलाज मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में चल रहा है। घायल युवती की पहचान बीरैली बाजार, वार्ड नंबर 5 निवासी शिवनारायण मेहता की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए जख्मी युवती के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दीप नारायण मेहता से उन लोगों का पुराना जमीन विवाद चल रहा है। 


आज शाम अचानक से दीप नारायण मेहता उनके घर में घुसकर शिवनारायण मेहता की पुतोहू शिन्टी कुमारी के साथ मारपीट करने लगे, वहीं उसे बचाने गई उनकी पुत्री सोनी कुमारी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि इस घटना में सोनी कुमारी के हाथ और पेट में चाकू लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई है। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी सोनी कुमारी को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता