ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार की महिलाएं अब देखने में सुंदर लगती हैं.. मधेपुरा में ऐसा क्यों बोले सीएम नीतीश

MADHEPURA : समाज सुधार अभियान के तहत सीएम नीतीश कुमार आज मधेपुरा पहुंचे हैं. यहां वह जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार की महिलाए

बिहार की महिलाएं अब देखने में सुंदर लगती हैं.. मधेपुरा में ऐसा क्यों बोले सीएम नीतीश
First Bihar
3 मिनट

MADHEPURA : समाज सुधार अभियान के तहत सीएम नीतीश कुमार आज मधेपुरा पहुंचे हैं. यहां वह जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार की महिलाएं अब सुंदर दिखती हैं. दरअसल, मधेपुरा में अपने समाज सुधार अभियान के तहत नीतीश कुमार बिहार में महिलाओं की स्थिति के बारे में बता रहे थे. 


उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को आरक्षण दे रहे हैं साथ ही जीविका दीदियों का एक बड़ा समूह तैयार कर रहे हैं.एक करोड़ 27 लाख जीविका दीदियां अब तक जुड़ चुकी हैं, जिससे महिलाओं की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है. पहले महिलाओं को अच्छा पहनने ओढ़ने को नहीं रहता था. लेकिन अब अच्छा पहनती है, देखने में अब सुंदर लगती हैं. 


सीएम नीतीश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समृद्ध समाज की तस्वीर हैं बेटियां. अपने परिवार को सम्भालने के साथ-साथ अपना भविष्य भी संवार रही हैं. महिलाओं में जागरूकता होने से प्रजनन दर में कमी आई है. जीविका दीदियों के माध्यम से महिलाएं अब आत्मनिर्भर हैं. अच्छा पहन रही हैं, खा रही हैं. अब सारी महिलाएं देखने में अच्छी लगती हैं. 


बच्चियां नहीं पढ पाती थी. विकास हुआ, कानून का राज हुआ. लड़कियों की शिक्षा के लिए कार्य हुआ है. पोशाक, साइकिल योजना, लागू की. महिलाओं के लिए कार्य किया है. पंचायत में आरक्षण दिया. सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया. स्वयं सहायता समुह के जरिये महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया. जीविका का गठनकर कार्य किया. पुलिस विभाग में पैंतीस फीसद महिलाएं हैं. यह और कहीं नहीं है. इंजीनियरिंग कालेज मेडिकल कालेज में सीट आरक्षित कर लड़कियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ कार्य किया जा रहा है.


उन्होंने कहा कि आज समाज सुधार अभियान का यह आखिरी दिन नहीं है, समझिये आज से शुरुआत हो रही है. आप लोग को इसे चलाते रहना है. अपने गांव इलाके में सब लोग को जागरूक करिए. यदि सिर्फ विकास का काम होगा और समाज में सुधार नहीं होगा तो गड़बड़ी हो जाएगी. इसलिए इसे आगे भी जारी रखना है. बता दें कि आज से समाज सुधार अभियान का समापन है.



टैग्स