ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Madhepura News: बिजली बिल के चक्कर में मर्डर, बड़े भाई ने पीट-पीटकर की छोटे भाई की हत्या

बिहार के मधेपुरा में 10 हजार रुपये के बिजली बिल को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा वार्ड संख्या-5 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज़ 10 हजार रूपये के बिजली बिल को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम यादव और उसके बड़े भाई उमाकांत यादव के बीच बिजली बिल के भुगतान को लेकर बहस चल रही थी। दोनों एक ही घर में रहते थे और मीटर साझा था। इस बार ₹10,000 का बिजली बिल आने के बाद यह तय नहीं हो पाया कि भुगतान कौन करेगा, क्योंकि ज़मीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था।


विवाद इतना बढ़ गया कि उमाकांत यादव ने अपनी पत्नी पार्वती देवी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को बुलाकर श्याम यादव और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में श्याम यादव को गंभीर चोटें आईं। उसे आनन-फानन में घैलाढ़ पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में श्याम के पिता प्रयाग प्रसाद यादव, मां सत्यभामा देवी और छोटे भाई बबलू यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज फिलहाल घैलाढ़ पीएचसी में चल रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि मृतक श्याम यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और गांव में ही किराना दुकान चलाता था। घटना के वक्त उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते ग्रामीण बीच-बचाव न करते, तो हमलावर पूरे परिवार को खत्म कर देते। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उमाकांत यादव समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।