ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मधेपुरा के बाबा मंदिर में नवरात्रि पर भव्य आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन और तापस पंडा समाज के संयुक्त तत्वाधान में मधेपुरा के बाबा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती का आयोजन दशहरा तक प्रतिदिन होगा।

बिहार
महाआरती का आयोजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन और तापस पंडा समाज के संयुक्त तत्वाधान में मधेपुरा के बाबा मंदिर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। आरती का आयोजन लगातार दशहरा तक किया जाएगा। नवरात्रा के बाद आरती भी जारी रहेगा। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन परिवार के सूत्रों के अनुसार प्रत्येक दिन रविवार को छोड़कर आरती का आयोजन मंदिर के आंतरिक परिसर में किया जाएगा।


जबकि रविवार को शिवगंगा के तट पर आयोजन किया जाएगा। दूसरी और माता के मंदिर के सामने युवा संघ और तापस पंडा के संयुक्त तत्वाधान में भव्य माता के आरती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के अंदर और बाहर आरती के कारण पूरा मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।  दोनों जगह आरती का आयोजन देखकर भक्त इसका पूरा लाभ उठा रहे हैं । 


आरती की भव्यता को देखकर लोग काशी और जगन्नाथपुरी को याद कर रहे हैं । मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन महाआरती का संकल्प पूजा श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के व्यवस्थापक अनुज कुमार सिंह ने किया। आरती तापस पंडा समाज के निलाम्बर ठाकुर, दीपक ठाकुर, शंभू ठाकुर, अभय ठाकुर, मुरारी ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, अविनाश ठाकुर, आदर्श ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सत्यम ठाकुर के द्वारा किया गया। मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मनीष मोदी, बिट्टू चौरसिया, मुकेश यादव, प्रिंस यादव, विष्णु गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे ।

टैग्स