ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

लूट के दौरान कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

MADHEPURA : मधेपुरा एनएच 107 पर जानकीनगर थाना अंतर्गत चैनपुरा के पास बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. </

लूट के दौरान कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा एनएच 107 पर जानकीनगर थाना अंतर्गत चैनपुरा के पास बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. 

अपराधियों  ने व्यापारी को लूटने का प्रयास किया और जब लूटने में असफल हो गए तो गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल कारोबारी को मुरलीगंज सीएचसी लाया गया, जहां उसकी  स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

 बताया जा रहा है कि मुरलीगंज पूर्णियां सीमा से पुरब चैनपुरा के पास पुलिस चेक पोस्ट से महज सौ मीटर की दूरी पर अपराधी ने कारोबारी को निशाना बनाया.  मृतक की पहचान राजपुर के वार्ड 14 निवासी व्यापारी सह गाड़ी ऑनर धीरेन्द्र यादव (55) के रुप में की गई है. गोली लगने के बाद भी धीरेंद्र गाड़ी को भगाते हुए चैनपुरा पहुंचे और स्थानीय लोगों को सारी घटना की जानकारी दी.

 जिसके बाद लोगों ने पुलिस के साथ साथ घायल धीरेन्द्र यादव के परिजनों को भी को सूचना जी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.  धीरेन्द्र यादव गुलाबबाग मवेशी हाट से पिकअप से वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में मीरचाई बाड़ी से बाइक सवार तीन बदमाश पीछा कर रहे थे,जो चैनपुरा पुलिस चैक पोस्ट से पहले घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता