ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

मातम में बदली दिवाली की खुशी: करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, सफाई करने के दौरान हादसा

MADHEPURA: मधेपुरा में दिवासी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। यहां घर की साफ-सफाई करने के दौरान करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों

मातम में बदली दिवाली की खुशी: करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, सफाई करने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में दिवासी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। यहां घर की साफ-सफाई करने के दौरान करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड-3 की है।


मृतक महिला की पहचान लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड तीन निवासी विभाष साह की 32 वर्षीय पत्नी आंचल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आंचल कुमारी शुक्रवार की सुबह दीपावली को लेकर घर की साफ सफाई कर रही थी इसी दौरान जैसे ही वह चापाकल से पानी लेने के लिए गई, तेज झटके के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।


जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद एक बच्चा वहां पहुंचा और जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और बेहोश महिला को चौसा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता