ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

छठ पूजा के दौरान 2 मासूम की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MADHEPURA: मधेपुरा में छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दो जगहों पर हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। पूर्णियां निवासी करुण राय का छह वर्षीय

छठ पूजा के दौरान 2 मासूम की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दो जगहों पर हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। पूर्णियां निवासी करुण राय का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु छठ मनाने अपने ननिहाल बिहारीगंज के सरौनी आया हुआ था। 


जहाँ अर्घ्य देने के दौरान पैर फिसल जाने से नदी में वह डूब गया और उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा।


वहीं दूसरी घटना आलमनगर के राय टोला की है जहाँ छठ घाट पर अर्घ्य देने पहुंचे संतोष राय के 6 वर्षीय पुत्र मसूरी कुमार की भी नदी में डूबने से मौत हो गयी। आलमनगर थाना की पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। जिले में छठ पूजा के दौरान एक साथ दो बच्चों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता