ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, नहर के पास मिला ट्यूटर का शव; परिजनों में मचा हड़कंप

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी निकल कर साम

बिहार : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, नहर के पास मिला ट्यूटर का शव; परिजनों में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी  निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार , मधेपुरा के थाना क्षेत्र के बाराटेनी नहर के पास गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक तूफानी यादव (22) बहन के घर में रहकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वह रतबारा के अजमेरीपुर निवासी महेंद्र मंडल बेटा था। रविवार की शाम ग्रामीणों ने बाराटेनी नहर के पास युवक का शव देखा। इसकी सूचना पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई रामाशंकर शर्मा और गणेश पासवान ने घटनास्थल का जायजा लिया।


वहीं, शव की पहचान नहीं होने के कारण शव को थाना लाया गया। परिजनों ने बताया कि युवक आलमनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में अपने बहन-बहनोई के घर पर रहता था। ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजर-बसर करता था। शनिवार की शाम कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर रात तक युवक के वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। एक युवक की हत्या किए जाने की खबर मिलने के बाद परिजनों ने थाना पहुंच कर शव की शिनाख्त की।


उधर, अभी तक हत्या की कारणों का पता नहीं लग सका है। महेंद्र की हत्या रंजिश के चलते हुई। या फिर कोई और विवाद था। आशंका जताई जा रही है कि महेंद्र के हत्यारे उसकी जान-पहचान वाले ही हैं। क्योंकि शनिवार को घर से बुलाकर कुछ लोग उसे साथ ले गए थे। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका है। वहीं थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।