ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: भीषण आग में एक दर्जन से अधिक घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख; मौके पर मची अफरा-तफरी

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, अचानक लगी आग की चपेट में आने से 5-6 परिवारों के करीब एक दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगलगी की इस

बिहार: भीषण आग में एक दर्जन से अधिक घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, अचानक लगी आग की चपेट में आने से 5-6 परिवारों के करीब एक दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तमोट परसा गांव के वार्ड संख्या चार की है।


आग लगने से तमोट परसा, वार्ड नंबर 4 निवासी चंदेश्वरी यादव, महेंद्र यादव, रमेश रमन, प्रमोद यादव, संजय यादव समेत अन्य लोगों के घर जलकर राख हो गये। आगलगी की घटना के समय गांव के अधिकतर पुरुष बहियार में काम कर रहे थे। हो हल्ला होने पर जबतक लोग वहां पहुंचे तबतक आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया था हालांकि काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


इस घटना में पशु शेड, भूसा घर, अनाज, बर्तन समेत कई सामान जलकर राख हो गये। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना स्थल पर पहुंचे मुरलीगंज सीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी के रिपोर्ट आने पर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जायेगा।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता