ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

मधेपुरा में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले से खबर आ रही है जहां बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना गम्हरिया टीवीएस शोरूम के पास की है जहां इस घटना

मधेपुरा में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले से खबर आ रही है जहां बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना गम्हरिया टीवीएस शोरूम के पास की है जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना के मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार युवक सुपौल जिले के चौघरा में काली पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहा थे। जहां माही-मनीषा का कार्यक्रम था। बताया गया कि बाइक सवार की स्कॉर्पियों से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 


मृतक की पहचान सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर वार्ड-04 निवासी अशोक मंडल के पुत्र अंकेश कुमार (23) और सीताराम मंडल के पुत्र राजा कुमार (22) के रूप में हुई। मृतक अंकेश कुमार दो भाई है। पटना रहकर पढ़ाई करता था। छठ की छुट्टी में घर आया था। मां पिपरा प्रखंड के राजपुर में पोस्टमास्टर है। वहीं पिता जदिया में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। 


वही राजा दो भाई और दो बहन में सबसे सबसे छोटा था। घर पर रहकर ही स्नातक पार्ट-2 में पढ़ाई करता था। राजा के पिता कटैया स्थित एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर है। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता