ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

मधेपुरा में बड़ी कार्रवाई: 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को 9.39 लाख रुपये नकद और 10.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से कई चोरी और नशा तस्करी के मामलों का खुलासा हुआ है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी शिवम कुमार (22) को पुलिस ने 10.66 ग्राम स्मैक और 9.39 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक टाटा टियागो कार और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता और गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।


ऐसे बिछाया जाल

पुलिस को 28 अप्रैल की सुबह सूचना मिली थी कि संदिग्ध कार में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और रुपये हैं। इस पर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी डॉ. संजय राम और स्थानीय ज्वेलर सावन सोनी को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में कार की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 8.82 लाख रुपये और शिवम की जेब से 56,850 रुपये नकद मिले, कुल राशि 9,39,200 रुपये थी। इसके अलावा, कार की पिछली सीट के नीचे छिपाई गई 10.66 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई ।


शातिर चोर और नशा तस्कर का बड़ा नेटवर्क

पूछताछ में शिवम कुमार ने स्वीकार किया कि वह स्मैक तस्करी के साथ-साथ अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और गृहभेदन (घर में घुसकर चोरी) की घटनाओं को अंजाम देता है। उसने बताया कि बरामद स्मैक उसने झिटकिया निवासी मो. अफताब से खरीदी थी, जो पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। आरोपी ने कई अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है ।


आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार शिवम कुमार पहले भी अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 212/22 (धारा 457/459/380) के तहत मामला पहले से दर्ज है। पुलिस अब अन्य थाना क्षेत्रों में उसके द्वारा की गई वारदातों और उसके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। सिंहेश्वर थाना में उसके खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है