ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

Madhepura News: दशहरा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, मधेपुरा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Madhepura News: नवरात्रि व दशहरा को लेकर मधेपुरा में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस बल मुस्तैदी दिखाई।

Madhepura News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Madhepura News: नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर आमजन में विश्वास बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मधेपुरा जिला मुख्यालय पर गुरुवार की देर शाम पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।


इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने किया। उनके साथ अपर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, सिपाही कुलजीत कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।


सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने जानकारी दी कि यह फ्लैग मार्च त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार अलर्ट मोड में है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।


असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी की जा रही है, और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

रिपोर्ट: अमन कुमार, मधेपुरा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता