ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ाए मुन्ना भाई, 77 फर्जी परीक्षार्थी भी आए गिरफ्त में

Bhagalpur/ lakhisaray : बिहार में रविवार को मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान इस परीक्षा को लेकर हो सबसे बड़ी जानकारी निकल कार सामने आ रही है, उसके

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ाए मुन्ना भाई, 77 फर्जी परीक्षार्थी भी आए गिरफ्त में
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bhagalpur/ lakhisaray : बिहार में रविवार को मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान इस परीक्षा को लेकर हो सबसे बड़ी जानकारी निकल कार सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस परीक्षा में 35 फर्जी परीक्षार्थी समेत कुल 15 मुन्ना भाई भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। 


जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नाथनगर में तीन परीक्षा केंद्रों से मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा दे रहें 35 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। ये तीन परीक्षा केंद्रों का नाम बीएन कॉलेज, एसएस बालिका उच्च विद्यालय और बोल्डविन चाइल्ड स्कूल बताया जा रहा है।इन तीन जगहों से इन परीक्षार्थी  गिरफ्तार किये गए है। इसके अलावा लखीसराय से इसी परीक्षा को लेकर एक बड़ी सूचना निकल कर सामने आयी है। 


लखीसराय के एसएस बालिका में 15 परीक्षार्थी जांच के दौरान पकड़ाए हैं। ये 15 लोग ब्लूट्रुथ लगाकर परीक्षा देने बैठे हुए थे। बता दें कि, यहां  जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में पीबी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर ब्लूटुथ के साथ दो मुन्ना भाई पकड़ाया है जबकि एक अभ्यर्थी फरार हो गया है।



इसके अलावा नालंदा जिले के बिहार शरीफ के भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान तीन केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से कदाचार के आरोप में 42 परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कदाचार किए जाने की शिकायत मिलने पर पूरे केंद्र की गहन जांच की गई । जांच के दौरान छात्रों के कान में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पकड़े गए । उसके बाद इन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने कहा कि इन सभी के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहारशरीफ के कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल के परीक्षा केंद्र से 37, किसान कॉलेज सोहसराय से 2 और आरपीएस स्कूल माकनपुर से 3 परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है।


वहीं सहरसा में भी कुल 19 परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ धराएं। सभी परीक्षार्थियों को पुलिस हिरासत में लाया गया। सदर थाना पुलिस सभी परीक्षार्थी से पूछताछ कर रही है। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से इन्हें पकड़ा गया है। डीएम आनंद शर्मा और एसपी लिपि सिंह भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और हर पहलूओं की बारीकी से जांच की।