ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मदन मोहन झा के लिए राहत की खबर, पटना पहुंचे अजित शर्मा बोले.. विधायक बिहार घूमेंगे फिर तय होगा नया अध्यक्ष

PATNA : दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने के बाद बिहार के कांग्रेसी नेता वापस आने लगे हैं. बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा आज दिल्ली से पटना पहुंचे.

मदन मोहन झा के लिए राहत की खबर, पटना पहुंचे अजित शर्मा बोले.. विधायक बिहार घूमेंगे फिर तय होगा नया अध्यक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने के बाद बिहार के कांग्रेसी नेता वापस आने लगे हैं. बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा आज दिल्ली से पटना पहुंचे. अजीत शर्मा ने पटना पहुंचने के बाद जो बयान दिया है, वह कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष एवं मदन मोहन झा के लिए राहत की खबर है. अध्यक्ष पद से हटाए जाने की अटकलें लगातार लग रही है. लेकिन अजीत शर्मा ने कहा है कि फिलहाल पार्टी आलाकमान से विधायकों ने ऐसा नहीं करने का आग्रह किया है. 



कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस के विधायक पूरी तरह से एकजुट हैं. हम सभी अब बिहार के दौरे पर निकलने वाले हैं. सभी विधायक के एकजुट होकर बिहार घूमेंगे. इस दौरान पार्टी से जमीनी स्तर पर फीडबैक भी मिलेगा और इस फीडबैक के आधार पर ही नए अध्यक्ष के दावेदारों का नाम विधायकों की तरफ से कांग्रेस आलाकमान को भेजा जाएगा. 


यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी दलित चेहरे को जगह मिल सकती है. अजीत शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस आलाकमान का अधिकार है. कांग्रेस आलाकमान अगर अध्यक्ष का चेहरा बदल देते हैं तो वह कुछ नहीं कर सकते लेकिन विधायकों की राय से आलाकमान को अवगत करा दिया गया है. 


अजीत शर्मा ने कहा कि आज जो लोग कांग्रेस विधायकों में टूट का दावा कर रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी को देखना चाहिए. जनता दल यूनाइटेड में खुद कई खेमे बंट चुके हैं. ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की घंटों मुलाकात इस बात का सबूत है कि जनता दल यूनाइटेड में आपसी घमासान मचा हुआ है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Birju Singh

FirstBihar संवाददाता