ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मचान पर सोए राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन हत्या से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां म

 मचान पर सोए राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या,  मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन हत्या से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मचान पर सोए राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरा जिला के चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में घर के बाहर मचान पर सोए व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी।यह गोली उसके कनपट्टी में मारी गई है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मठियापुर निवासी स्व शिवजनम साव का 55 वर्षीय पुत्र सुनील साव बताया जा रहा है। जो गांव पर ही राजमिस्त्री का काम किया करता था। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना मौके पर पहुंची और उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण अभी पता नही चल पाया है। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है। 


बताया जा रहा है कि, सुनील साव राजमिस्त्री का काम करता था।  वह खाना खाकर घर के बाहर मचान पर सोने चला गया। तभी रात्रि एक बजे के आसपास घरवाले गोली चलने की आवाज सुन बाहर निकले, तो सुनील साव खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद घटना की सूचना चांदी थाने को दी गई। जहां रात में ही चांदी थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों की सहायता से आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले भेजा गया। बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल से उन्हें आरा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें