ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मां का अस्थि विसर्जन करते समय गंगा में डूबा बेटा, मौत से घर में मचा कोहराम

MADHEPURA : गंगा नदी में मां का अस्थि विसर्जन करते समय बेटे की डूबकर मौत हो गई, जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर युवक गहरे पानी में समा गया. </p

मां का अस्थि विसर्जन करते समय गंगा में डूबा बेटा, मौत से घर में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA : गंगा नदी में मां का अस्थि विसर्जन करते समय बेटे की डूबकर मौत हो गई, जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर युवक गहरे पानी में समा गया. 

मामला मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर स्थान की है. बताया जा रहा है कि सिहेंश्वर के रहने वाले संजय भगत की  मां का निधन 8 अक्टूबर को हो गया था. 19 अक्टूबर को घर में नखबाल था और श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी. 

मां को मुखाग्नि देने वाले संजय भगत अपनी मां का अस्थि विसर्जन करने महादेवपुर घाट गए हुए थे. अस्थि विसर्जन करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और गंगा नदी में डूब गए. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर संजय भगत का कुछ पता नहीं चला. तभी मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई पर उनकी लाश मिली. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. इसे हादसे को लेकर लोग इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं,

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SHAHANWAZ

FirstBihar संवाददाता