ब्रेकिंग
निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव

Bihar News: बिहार के सात रेलवे स्टेशनों पर पुराने ट्रेन कोच को लग्जरी रेस्टोरेंट में बदला जाएगा। सहरसा स्टेशन पर पहला एसी रेल कोच रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है, जिसमें महाराजा एक्सप्रेस जैसा अनुभव मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। राज्य के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अब यात्री और स्थानीय लोग महाराजा एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन का अनुभव जमीन पर कर सकेंगे। रेलवे इन स्टेशनों पर पुराने ट्रेन कोच को लग्जरी रेस्टोरेंट में बदलने की योजना पर काम कर रहा है।


सहरसा स्टेशन पर यह योजना सबसे पहले आकार ले रही है। यहां अमृत भारत स्टेशन भवन परिसर में वातानुकूलित रेल कोच रेस्टोरेंट खोला जाएगा, जिसके लिए गरीब रथ एक्सप्रेस के पुराने कोच का उपयोग किया जाएगा। इस रेस्टोरेंट का टेंडर फाइनल हो चुका है और इसे 7 वर्षों के लिए आवंटित किया गया है, जिससे रेलवे को 42 लाख रुपये का नॉन-फेयर रेवेन्यू मिलेगा।


इसके अलावा, दरभंगा, समस्तीपुर, रक्सौल, नरकटियागंज, मोतिहारी और बेतिया स्टेशनों पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की फिजिबिलिटी जांच की जा रही है। वातानुकूलित माहौल के साथ रेस्टोरेंट पूरी तरह से ट्रेन कोच के भीतर होगा, लेकिन इसका इंटीरियर रॉयल लुक में तैयार किया जाएगा। ग्राहक यहां बैठकर बिहार के दर्शनीय स्थलों और रेलवे के ऐतिहासिक सफर की वीडियो प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे।


शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन के लिए अलग-अलग किचन होंगे। स्थानीय व्यंजन और इलाक़े की प्रसिद्ध मिठाइयां भी मेन्यू में शामिल की जाएंगी। फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को स्वादिष्ट भोजन देने के साथ-साथ रेवेन्यू के वैकल्पिक स्रोत तैयार करना है। इन रेस्टोरेंट्स का अनुभव पारंपरिक बाजार के रेस्टोरेंट्स से अलग और यादगार होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता